Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

हिन्दी भाषा से जुड़े बेहद ही रोचक और दिलचस्प जानकारियाँ

Posted By: Mangal Gupta Last Updated: Dec 1, 2019

Interesting Facts about Hindi Language (हिंदी से जुड़े रोचक तथ्य) – भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिन्दी हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं है की, हिन्दी सिर्फ भारत में ही बोली जाती है। बल्कि hindi language दुनिया के कई दुसरे देशो में भी बोली जाती है। आप यह भी कह सकते है की, आज hindi भाषा दुनिया में अपना एक अलग स्थान बना ली है।

दरासल अपनी अदभुत स्वभाव के कारण आज हिन्दी अपनी एक अलग पहचान बना पायी है। आपको बता दे की, आज हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा बन गयी है। यह हर एक भारतीय लोगो के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

वैसे हिंदी भाषा भाषी लोगो के लिए, एक और खुशखबरी यह भी है की बहुत ही जल्द internet पर हिंदी का कब्जा होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है की, 2021 तक 53.6 करोड़ लोग अपनी लोकल भाषा के साथ login करेंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे है, बल्कि यह जानकारी गूगल KPMG रिपोर्ट में दी गई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार 2021 तक hindi internet user की संख्या अंग्रेजी यूजर्स से काफी ज्यादा हो जाएगी। यह संख्या लगभग 19.9 करोड़ तक पहुंच जाएगी। ऐसे में आज हम आपके लिए, “Interesting Facts about Hindi Language” हिन्दी भाषा से जुड़े बेहद ही रोचक तथ्य लेकर आए है। जिनसे आप आज तक अनजान होगे।

Interesting Facts about Hindi Language

Interesting Facts about Hindi Language

आइये जानते हैं, हिंदी से जुड़े रोचक और दिलचस्प तथ्य। हिंदी हमारी मातृभाषा है, जिसे बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य और दायित्व भी है। वैसे तो हम हर रोज हिंदी बोलते और लिखते हैं। लेकिन हमारी मातृभाषा से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य और जानकारियां हैं। जो अभी भी बहुत कम लोगो ही जानते है।

  • इंटरनेट से जुड़े 41 रोचक तथ्य, Amazing Facts about Internet

हिंदी भाषा का जन्म कब और कैसे हुआ?

हिंदी फारसी भाषा का शब्द है। हिंदी शब्द की उत्पत्ति सिन्धु (सिन्ध) से हुई है। क्योंकि ईरानी भाषा में ‘स’ को ‘ह’ बोला जाता है। हिंदी शब्द सिन्धु शब्द का प्रतिरूप है। दरासल कालांतर में सिंधु नदी के पार का सम्पूर्ण भाग हिन्द कहलाता था और हिन्द की भाषा हिंदी (hindi) कहलायी। हिन्दी भाषा का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना है।

सामान्यतः प्राकृत की अन्तिम अपभ्रंश अवस्था से ही, हिन्दी साहित्य का आविर्भाव स्वीकार किया जाता है। हिन्दी भाषा व साहित्य के जानकार अपभ्रंश की अंतिम अवस्था ‘अवहट्ट’ से ही हिन्दी का उद्भव स्वीकार करते हैं। चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ ने इसी अवहट्ट को ‘पुरानी हिन्दी’ नाम दिया।

सर्व प्रथम दिल्ली और उसके आस-पास के राज्ये मे अवधि, मैथिली और ब्र्ज-उर्दू इन भाषाओं की जगह हिंदी भाषा बोली जाने लगी। तो वही सन 1881, में बिहार राज्य ने सर्व प्रथम हिंदी को अपनी अधिकारीक भाषा के रुप में मान्यता दी।

भारत की संविधान में हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया गया। इसी कारण भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। चलिए अब हमलोग हिंदी भाषा से जुड़े दिलचस्प तथ्य के बारे में जान लेते है (Interesting Facts About Hindi Language).

हिन्दी भाषा से जुड़े दिलचस्प और रोचक जानकारियाँ

1. आपको यह जानकर हैरानी की हिन्दी भाषा के इतिहास पर साहित्य की रचना करने वाला व्यक्ति कोई हिन्दू नहीं था। बल्कि वह एक फ़्रांसिसी लेखक था। जिसका नाम “ग्रासिस द टेसी” था।

2. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक वोट से यह निर्णय लिया की ‘हिंदी’ ही भारत की राजभाषा होगी और और लिपि देवनागरी होगी।

3. भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिन्दी है। आपको बता दे की, देश के 77% लोग हिन्दी बोलते और समझते हैं।

4. हिंदी भाषा की सबसे अच्छी बात यह है की, हम किसी भी शब्द को बिल्कुल वैसे ही लिखते जैसा की हम उसे बोलते है।

5. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्ष 1918 में, हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। गांधी जी ने हिंदी को जनमानस की भाषा भी कहा था।

6. हिंदी भाषा के सम्बन्ध में महात्मा गांधी ने कहा था – “हृदय की कोई भाषा नहीं है, हृदय-हृदय से बातचीत करता है और हिन्दी हृदय की भाषा है”

7. आज हम जिस भाषा को हिंदी के रूप में जानते है। वह दरासल आधुनिक आर्य भाषाओं में से एक है।

8. हिन्दी साहित्य के चार भाग है – भक्ति, श्रृंगार, वीरगाथा और आधुनिक साहित्य।

9. देश में हर पांच में से एक व्यक्ति Internet को हिन्दी में चलाना पसंद करता है।

10. सन् 2000 में हिन्दी का पहला Webportal अस्तित्त्व में आया था। तभी से internet पर hindi ने अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी थी। इसके रफ्तार को अब आप भी देख पा रहे है।

11. हिन्दी भाषा को अनुच्छेद 343 के अंतर्गत, देवनागरी लिपि में 1950 में राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया।

12. हिन्दी भाषा के बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है की, हिन्दी मूलत: फारसी भाषा का शब्द है।

13. हमारे भारत में ही सबसे ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। यहां पूरी 461 भाषाएं बोली जाती है। लेकिन दुःख की बात यह है की, इनमें से 14 भाषाएं विलुप्त हो गईं।

14. English के रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं। वहीं हिंदी वर्णमाला की देवनागरी लिपि में इसके दोगुने यानि 52 वर्ण हैं।

15. हिंदी व्याकरण में कोई article नही है। जैसे English में ‘the’ और ‘a’ होते है।

16. हिन्दी की पहली कविता प्रख्यात कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी।

17. हिन्दी में सबसे पहली पुस्तक “टप्रेम सागर” 1805 में प्रकाशित हुई थी। जिसे लल्लू ने लिखी थी।

18. 366,000,000 लोगों के लिए हिंदी ‘मातृभाषा’ है। तो वहीं इस भाषा को कुल 487,000,000 लोग उपयोग करते हैं।

19. आपको यह भी जानकर जानकर हैरानी होगी की, हिन्दी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना “ग्रासिन द तैसी”, एक फ्रांसीसी लेखक ने की थी।

20. भाषाई रूप से हिन्दी और उर्दू दोनों एक ही भाषाएं है। हिन्दी को जहां देवनागरी script में लिखा जाता है और इसमें संस्कृत के शब्दों की भरमार है। तो वहीं उर्दू को पर्सियन script में लिखा जाता है औऱ इसमें पर्सियन शब्द ज्यादा मिलते है।

21. 1977 में विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिन्दी भाषा में संबोधित किया था।

22. अगर हिन्दी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने की बात करे। तो वह कोई और नहीं बल्कि हिंदी अखबार ही है। इन्होंने अंग्रेजी, अरबी और फारसी भाषा के शब्दो को जान-बूझकर अखबारों में डाल डाल उन्हें प्रचलन में ला दिया।

23. आपको यह जानकर हैरानी होगी की, हिन्दी भाषा में सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला शब्द ‘नमस्ते‘ है।

24. Google कहना है की, internet पर हिन्दी कंटेंट की खपत अब तेजी बढ़ना शुरू हो गया है। यह साल-दर-साल English कंटेंट के 19 प्रतिशत ग्रोथ के मुकाबले 94 प्रतिशत बढ़ती जा रही है।

25. हिंदी भाषा भारत के उन 7 भाषाओं में से एक है। जिसका इस्तेमाल Web addresses (URLs) बनाने के लिए किया जाता है।

26. आज भी United States America के 45 विश्वविद्यालय सहित, पूरे दुनिया में लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी की पढ़ाई जारी है।

27. आपको यह जान कर हैरानी होगी की, पूरी दुनिया में करीब ऐसे 150 देश हैं। जहाँ हिंदीभाषी लोग मौजूद हैं।

28. हिंदी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में शामिल है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा तैयार पावर लैंग्वेज इंडेक्स के मुताबिक वर्ष 2050 तक हिंदी दुनिया की ताकतवर भाषाओं में से एक होगी।

29. एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय युवाओं के स्मार्टफोन में औसतन 32 एप में से 8 या 9 एप हिंदी में होते हैं। भारतीय युवा Youtube पर 93 प्रतिशत हिंदी वीडियो देखना पसंद करते हैं।

30. जंगल, कर्म, योग, बंगला, चिटा, चटपट, ठग या अवतार अदि कुछ ऐसे शब्द है। जिसका अंग्रेजी में भी इस्तेमाल किया जाता है और इन्हे हिन्दी से ही लिया गया है।

31. हिंदी भाषा में भी बहुत सारे विदेशी शब्द घुस आये है। जिनका हम हर रोज इस्तमाल भी करते है। कुछ शब्दों का उदहारण आप निचे पढ़ सकते है।

  • अंग्रेजी शब्द – टाई, स्टेशन, माइक, डायट, ट्रांसपैरेंट, फ्रेंड, रिलेशनशिप, ब्यूटीफुल, क्यूट आदि शब्द हिंदी में बखूबी प्रयोग किए जा रहे हैं।
  • पुर्तगाली शब्द – अचार, चाबी, संतरा, आलपिन, बाल्टी।
  • तुर्की शब्द – कैंची, चम्मच, तोप, बारूद, खंजर, चेचक, बेगम, उर्दू।
  • फ्रेंच शब्द – काजू, कारतूस, मेयर, कूपन, मीनू, सूप।
  • डंच भाषा – तुरूप, बम, चिड़िया।
  • यूनानी शब्द – एकेडमी, एटलस, बाइबिल, टेलिफोन।
  • अरबी शब्द – औरत, अदालत, कानून, कुर्सी, लिफाफा, इज्जत, इलाज, औलाद, हिम्मत, कब्जा, दुनिया, बहस, कमाल, तहसील, आजाद, तराजू, जिला, मुस्लमान, हलुआ, वकील।
  • फारसी शब्द – आदमी, तनख्वाह, चश्मा, बीमार, जमीन, दवा, खून, गुब्बारा।

भारत के कुछ राज्यों की बोली जाने वाली भाषाए –

  1. गोवा की भाषा – मराठी
  2. तमिलनाडु की भाषा – तमिल
  3. तेलगाना की भाषा- तेलुगु
  4. आध्र प्रदेश की भाषा – तेलुगु
  5. असम की भाषा – असमिया
  6. गुजरात की भाषा – गुजरती
  7. बिहार की भाषा – भोजपुरी/हिंदी
  8. हरियाणा की भाषा – हिंदी
  9. पंजाब की भाषा- हिंदी /पंजाबी
  10. हिमाचल प्रदेश की भाषा- हिन्दी
  11. मध्य प्रदेश की भाषा- हिन्दी
  12. महाराष्ट्र की भाषा- मराठी
  13. केरल की भाषा- मलयालम
  14. मिजोरम की भाषा- मिजो
  15. ओडिशा की भाषा- ओडिया
  16. राजस्थान की भाषा- हिन्दी
  17. पश्चिमी बंगाल की भाषा- बगला
  18. छत्तीसगढ़ की भाषा- छतीसगढ़ी हिन्दी
  19. उतराखंड की भाषा – हिंदी
  20. दिल्ली की भाषा- हिंदी
  21. झारखण्ड की भाषा – हिंदी

आशा करता हूँ, आप लोगों को हमारी पोस्ट हिन्दी के बारे में रोचक तथ्य / Hindi Bhasha Ke Rochak Tathya जरुर पसंद आये होगे। वैसे अगर आपके पास Hindi Bhasha से जुड़े कोई और भी rochk jankari या सवाल है। तो आप नीचे कमेंट करके जरुर बताएँ।

  • क्या आप सिम पर लिखे 19 नंबरों का राज जानते है?

अगर आपको हमारा यह लेख “Interesting Facts about Hindi Language” हिन्दी भाषा से जुड़े रोचक और दिलचस्प जानकारियाँ पसंद आया हो। तो मेरा आप सभी पाठकों से गुजारिस है की, आप लोग इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों और मित्रों का साथ जरुर Share करें। जिससे की वे लोग भी Hindi Bhasha ke rochak jankari के बारे में जान सके।

इन्टरनेट से सम्बंधित ऐसे ही उपयोगी जानकारी पाने के लिए, आप गूगल पर helpsinhindi सर्च करके भी आ सकते है। इस तरह के और भी interesting updates के लिए, आप हमारे Newsletter को जरुर से subscribe कर ले। ताकी आपको हमारे new post का notification हमेसा मिलता रहे।

आज के लिए दोस्तों बस इनता ही, चलते चलते बस यही कहुगा की, आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखे। धन्यवाद.

लेख पसन्द आयी हो तो – Please share this post on Social Media :

Related Posts

क्या आप सिम के पीछे लिखे 19 नंबरों का राज जानते है?
tv ka avishkar kisne kiya
टीवी का आविष्कार किसने और कब किया? | भारत में टेलीविजन की शुरुआत कब हुई?
bharat ka sabse lamba platform
भारत का 7 सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म कौन सा हैं? 2025

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

Ping meaning in hindi

Ping क्या होता है? Ping meaning in hindi

Android Mobile me Hindi typing kaise kare

Smartphone में हिन्दी टाइपिंग कैसे करे, सबसे आसान तरीका

wordpress-com-vs-wordpress-org

WordPress.com Vs WordPress.org Me Kaun Hai Best Platform

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2025 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap