Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

Bhu Naksha MP 2022 | भू नक्शा मध्य प्रदेश कैसे देखे

Posted By: Mangal Gupta In: Sarkari Yojna Last Updated: Jan 6, 2022

Bhulekh MP Bhu नक्शा देखने के लिए हर राज्य सरकार की अपनी वेब पोर्टल होती हैं। आज हम लोग Bhu Naksha MP कैसे देखे? सीखने वाले हैं। MP Bhulekh, खसरा खतौनी या भू-अभिलेख की जानकारी आपको www.landrecords.mp.gov.in की वेबसाइट पर मिल जाएगी। इस लेख को पढ़ने के बाद आप मध्य प्रदेश भू नक्शा 2022 Online चेक एवं download करना सिख जाएंगे।

मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने खेत या जमीन का नक्शा घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकता हैं। इसके लिए आपको बस mp land record चेक करने की प्रोसेस पता होनी चाहिए।

किसी भी नागरिक के लिए उसके खेत, जमीन या प्लांट का नक्शा बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता हैं। क्यों की ये दस्तावेज राजस्व सम्बन्धित कार्यों में बहुत जरूरी होते है। पहले इन दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाना आम बात थी।

लेकिन अब समय बदल गया हैं। अब हमारे मध्य प्रदेश के निवासी और किसान भाई अपना mp bhu naksha बहुत ही आसानी से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। खसरा नंबर कैसे निकाले mp का अब आपको किसी दुसरे के पूछने की जरुरत नहीं हैं। तो चलिए जान लेते है की Bhu Naksha MP 2022 कैसे देखे? भू नक्शा मध्य प्रदेश कैसे प्राप्त करें?

Contents

  • Bhu Naksha MP 2022 – भू नक्शा मध्य प्रदेश कैसे देखे?
    • भू नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने हेतु MP के सभी जिलों की सूची
    • भू नक्शा मध्य प्रदेश 2022 ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कैसे करें?
    • एमपी भू नक्शा मैप डाउनलोड कैसे करें?
    • MP Bhuabhilekh Bhunaksha Portal के क्या फ़ायदे हैं?
    • एमपी भूलेख कार्यालय की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ
    • FAQs – Bhu Naksha MP in hindi

Bhu Naksha MP 2022 – भू नक्शा मध्य प्रदेश कैसे देखे?

Bhu Naksha MP

अपने ज़मीन, प्लांट या खेत का भू लेख विवरण, खसरा, B1 खसरा खतौनी नाम अनुसार निकलना बहुत ही आसान हैं। भूमि/जमीन का सारा ब्योरा प्राप्त करने के लिए आपको मध्य प्रदेश के Bhulekh MP की OFFICIAL PORTAL पर जाना होगा।

एमपी सरकार ने अपने भू अभिलेख पोर्टल पर भू नक्शा की जानकारी देखने एवं डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की हुई हैं। Bhu Naksha, खसरा खतौनी से आप अपनी भूमि/जमीन पर मालिकाना हक़ जमा सकते हैं।

Bhu Naksha MP कैसे check और download करें? जानने से पहले आपको भू नक्शा निकालने हेतु MP के पूरे जिलों की list बता देते हैं। List में दिए गए आप उन सभी जिलों का Bhu Naksha Check और Download कर सकते हैं।

भू नक्शा देखने एवं डाउनलोड करने हेतु MP के सभी जिलों की सूची

ऑनलाइन mp bhulekh भू-नक्शा 2022 देखने एवं डाउनलोड की सुविधा MP के कई जिलों के लिए उपलब्ध हैं। आप उन सभी जिलों की सूची नीचे देख सकते हैं।

खरगौन – Khargone आगर मालवा – AgarMalwa
मंडला – Mandla अलीराजपुर – Alirajpur
मंदसौर – Mandsaur अनूपपुर – Anuppur
मुरैना – Morena अशोकनगर – Ashok Nagar
नरसिंहपुर – Narsinghpur बालाघाट – Balaghat
नीमच – Neemuch बड़वानी – Barwani
निवाड़ी – Niwari बैतूल – Betul
पन्ना – Panna भिण्‍ड – Bhind
रायसेन – Raisen भोपाल – Bhopal
राजगढ़ – Rajgarh बुरहानपुर – Burhanpur
रतलाम – Ratlam छतरपुर – Chhatarpur
रीवा – Rewa छिंदवाड़ा – Chhindwara
सागर – Sagar दमोह – Damoh
सतना – Satna दतिया – Datia
सीहोर – Sehore देवास – Dewas
सिवनी – Seoni धार – Dhar
शहडोल – Shahdol डिंडौरी – Dindori
शाजापुर – Shajapur गुना – Guna
श्योपुर – Sheopur ग्वालियर – Gwalior
शिवपुरी – Shivpuri हरदा – Harda
सीधी – Sidhi होशंगाबाद – Hoshangabad
सिंगरौली –  Singrouli इंदौर – Indore
टीकमगढ़ – Tikamgarh जबलपुर – Jabalpur
उज्जैन – Ujjain झाबुआ – Jhabua
उमरिया – Umaria कटनी – Katni
विदिशा – Vidisha खण्‍डवा – Khandwa

भू नक्शा मध्य प्रदेश 2022 ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कैसे करें?

Online Bhu Naksha MP की निकालने के लिए आपको अपनी भूमि/जमीन का खसरा नंबर पता होना चाहिए। तभी आप ऑनलाइन खसरा नंबर से नक्शा खोज पाएंगे। चलिए MP भू नक्शा Online चेक एवं डाउनलोड करने की प्रोसेस जान लेते हैं।

स्टेप 1 : MP का Bhu Naksha निकालने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में chrome browser ओपन करें और mp bhulekh की ऑफिशल पोर्टल www.landrecords.mp.gov.in पर जाए।

स्टेप 2 : पोर्टल पर आने के बाद आपको सबसे ऊपर बीचो-बीच दिख रहे नक्शा (अक्स) के विकल्प पर क्लिक करना हैं। जैसा की आप नाचे के स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं।

mp naksha

स्टेप 3 : नक्शा (अक्स) के विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा। यहाँ आपको अपना जिला, तहसील और गांव सेलेक्ट करना हैं। आप मांगी गयी इस जानकारी को ध्यान पूर्वक भरे।

mp jila tahsil gaon chune

स्टेप 4 : अपना जिला, तहसील और गांव select करते ही आपके गांव का नक्शा ओपन हो जाएगा। अब अपने खेत या भूमि का नक्शा देखने के लिए आपको वेबसाइट पर दिख रहे “ख़सरा का विवरण” विकल्प के नीचे दिए गए बॉक्स में खसरा संख्या या फिर गट नंबर डालना हैं। फिर “जमा करें” के बटन पर क्लिक कर देना हैं।

khasra number dale

स्टेप 5 : जमा करें के बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके भूमि/जमीन का पूरा क्षेत्रफल और उसका मालिकाना हक़ किसके पास हैं की पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। जैसा की आप नीचे के स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं।

mp bhu naksha

इस तरह आप बहुत ही आसानी से अपने जमीन का नक्शा देख सकते हैं। चलिए अब जानते है की एमपी भू नक्शा मैप डाउनलोड करने का तरीका क्या हैं?

  • राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें? हिंदी में

एमपी भू नक्शा मैप डाउनलोड कैसे करें?

अगर आप एमपी के निवासी हैं और किसी सरकारी काम के लिए आपको अपने जमीन के नक्शे की जरूरत पड़ती हैं। तो आप अपने जमीन का नक्शा मध्य प्रदेश भूलेख के आधिकारिक पोर्टल से Download भी कर सकते हैं।

दरसल खसरा नंबर या गाटा संख्या डालने के बाद जब आपका नक्शा दिखाई देने लगे। तो आपको ब्राउज़र के Menu बार में जाकर Print के विकल्प को सेलेक्ट करना हैं। या आप नक़्शे के उपर माउस से राईट क्लिक करके भी प्रिंट आप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। इस तरह आप अपने जमीन का नक्शा प्रिंट कर सकते हैं।

लेकिन अगर आप अपने Smartphone से मध्य प्रदेश के भूलेख वेबसाइट को एक्सेस कर रहे हैं। तो आपको सेव एस पीडीएफ विकल्प को सेलेक्ट करके नक़्शे को अपने Smartphone में Save कर लेना हैं।

  • 2022 राशन कार्ड सूची (Ration Card List) में अपना नाम कैसे देखे?

MP Bhuabhilekh Bhunaksha Portal के क्या फ़ायदे हैं?

MP भू अभिलेख पोर्टल होने के कारण ही अब आपको सरकारी कार्यालयों, पटवारी और प्रमाण पत्रों के झंझटो से छुटकारा मिल गया हैं।

इसके अलावा MP Bhu अभिलेख ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आप अन्य कई प्रकार के जरूरी कार्य घर बैठे कर सकते हैं। जैसे दस्तावेजों को देखकर उनकी जांच कर सकते हैं।

एमपी सरकार द्वारा दिए गए इस ऑनलाइन पोर्टल के कारण ही अब सरकारी कार्यालयों में होने वाले भ्रष्टाचार बहुत कम हो गए हैं। क्यों की अब आप किसी दलाल के मदद लिया बिना ही खुद से ऑनलाइन अपने भूमी-जमीन का नक्शा निकाल सकते हैं।

एमपी भूलेख कार्यालय की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ

  • आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मोती महल
  • ग्वालियर मध्य प्रदेश – 474007
  • Phone Number – 0751 -2441200
  • Helpline Number – 18002336763
  • FAX – 0751 – 2441202
  • E-mail ID – [email protected]

FAQs – Bhu Naksha MP in hindi

Q1) क्या एमपी खतौनी मोबाइल पर देख सकते हैं?

हां बिलकुल देख सकते हैं। एमपी खतौनी मोबाइल पर देखने के लिए आपको अपने मोबाइल के वेब ब्राउज़र में जाकर www.landrecords.mp.gov.in/ की साईट ओपन करना हैं।

फिर साईट पर दिख रहे “खसरा/खतौनी” के विकल्प को चुनना है और यहाँ मांगी गयी जानकारी को दर्ज कर देना हैं। जैसे की आपका जिला, तहसील, गांव, जमीन का खसरा/खाता नंबर इत्यादि. ऐसा करते ही आप अपने मोबाइल स्क्रीन पर अपनी खतौनी देख सकेंगे।

Q2) जमीन का नक्शा ऑनलाइन निकालने के लिए क्या चाहिए?

किसी भी खेत, जमीन या प्लांट का नक्शा निकालने के लिए आपके पास उसका खसरा क्रमांक होना जरूरी हैं। खसरा नंबर आपके जमीन के कागजात में मिल जाएगा।

Q3) Bhunaksha से जुड़ी समस्याओ के लिए कहाँ संपर्क करें?

अगर आपके जमीन का Bhu Naksha ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हैं। तो आपको अपने तहसील कार्यालय या हल्का के पटवारी से contact करना होगा। वे आपके समस्या का जरूर समाधान निकालेंगे।

  • Khasra khatauni kaise nikale? जमीन का खसरा निकाले

उम्मीद करते है अब आपको मध्य प्रदेश भू नक्शा कैसे निकाले? की पूरी जानकारी प्राप्त हो गई है। लेकिन आपके मन में अभी भी Bhu Naksha MP 2022 में कैसे देखे को लेकर कोई सवाल या doubts हैं तो आप नीचे कमेंट करके जरूर बताए।

अगर आपको Bhu Naksha MP देखने की यह जानकारी उपयोग लगी हो या आपको कुछ सीखने को मिला हो। तो आप इस जानकारी को अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों जरुर बताए। तो वे लोग भी online mp bhulekh naksha का निकाल सके। धन्यवाद.

Related Posts

Awaas App Download Kaise Kare
Awaas App डाउनलोड कैसे करे? Pmay एप की पूरी जानकारी
pan card se aadhar link
Pan Card को आधार कार्ड से लिंक कैसे करे?
Ration card list dekhe
2022 राशन कार्ड सूची (Ration Card List) में अपना नाम कैसे देखे?

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

Independence Day DP

Independence Day DP 2022 Whatsapp, Facebook के लिए कैसे बनाए?

bina internet ke upi payment kaise kare

बिना Internet के UPI Payment कैसे करे? जानिए पूरा तरीका

Merry Christmas Day Shayari In Hindi

Merry Christmas Day Shayari, Wishes, SMS Messages In Hindi 2021

Reader Interactions

Comments

  1. Siddhant Rathour says

    Bahut hi detail me likha hai. Thank you! Mujhe bahut madad mili

    Reply

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2021 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap