Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

2023 वर्तमान भारत में कुल कितने राज्य हैं?

Posted By: Mangal Gupta In: Internet, Sarkari Yojna Last Updated: Jan 9, 2023

Bharat me kitne rajya hai? सभी भारतवासियों को यह पता होनी चाहिए। इसलिए आज हमलोग जानेगे की 2023 में bharat me kul kitne rajya hai? भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? दरसल वर्तमान 2023 का भारत 28 राज्यों एवं 09 केन्द्र शासित प्रदेशों से मिलकर बना हैं। आप उन सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों का नाम इस लेख में जानने वाले हैं।

आपको बता दे की पहले भारत में कुल 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश हुआ करते थे। लेकिन अब भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं।

भारत भूगोलीय क्षेत्रफ़ल की दृष्टि से कुल 3,287,263 वर्ग कि.मी में फैला हुवा हैं। इसी कारण क्षेत्रफ़ल के हिसाब से भारत विश्व का सातवा सबसे बड़ा देश हैं। भारतवर्ष की विकास और उन्नति के लिए भारत देश को राज्यों में बाटा गया हैं। ताकि हमारे देश का निरन्तर विकास और उन्नति होता रहे।

अगर आबादी की दृष्टिकोण से देखा जाए। तो भारत विश्व का (चीन के बाद) दूसरा सबसे बड़ा Population (जनसंख्या) वाला देश हैं। भारत देश की कुल जनसंख्या 136 करोड़ से भी ज्यादा हैं। चलिए Bharat me kitne rajya hai और उनके नाम क्या है? जान लेते हैं।

Contents

  • Bharat me kitne rajya hai?
    • भारत के केन्द्र-शासित प्रदेश का नाम
    • भारत के राज्यों की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और विशेषताएँ

Bharat me kitne rajya hai?

Bharat me kitne rajya hai

वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य और 09 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चले की प्रत्येक राज्य में अपनी खुद की सरकार होती हैं। जिसका चुनाव प्रत्येक राज्य की जनता करती हैं।

लेकिन केंद्र शासित प्रदेशों पर सीधा नियंत्रण केंद्र सरकार का होता हैं। भारत के कुल 28 राज्यों और उनकी राजधानी का नाम निचे उल्लेख किया गया हैं।

क्रमांक

राज्य का नाम

राजधानी

1.

आंध्र प्रदेश

हैदराबाद, अमरावती

2.

अरुणाचल प्रदेश

ईटानगर

3.

असम

दिसपुर

4.

बिहार

पटना

5.

छत्तीसगढ़

रायपुर

6.

गोवा

पंजी

7.

गुजरात

गांधीनगर

8.

हरियाणा

चंडीगढ़

9.

हिमाचल प्रदेश

शिमला

10.

झारखण्ड

रांची

11.

कर्नाटक

बेंगलुरु

12.

केरल

तिरुवनंतपुरम

13.

मध्य प्रदेश

भोपाल

14.

महाराष्ट्र

मुंबई

15.

मणिपुर

इम्फाल

16.

मेघालय

शिलांग

17.

मिजोरम

अइज़ोल

18.

नागालैंड

कोहिमा

19.

ओडिशा

भुवनेश्वर

20.

पंजाब

चंडीगढ़

21.

राजस्थान

जयपुर

22.

सिक्किम

गंगटोक

23.

तमिल नाडू

चेन्नई

24.

तेलंगाना

हैदराबाद

25.

त्रिपुरा

अगरतला

26.

उत्तर प्रदेश

लखनऊ

27.

उत्तराखंड

देहरादून

28.

पश्चिम बंगाल

कोलकाता

आपने अब bharat desh me kitne rajya hai और उनके नाम क्या है जान लिया हैं। लेकिन क्या आप भारत के 9 केन्द्र शासित प्रदेशों का नाम जानते हैं। अगर नहीं तो चलिए जान लेते हैं।

  • ATM मशीन में पैसा अटक जाए तो क्या करे? पूरी जानकारी हिंदी में

भारत के केन्द्र-शासित प्रदेश का नाम

क्रमांक

केंद्र शासित प्रदेश

राजधानी

1.

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

पोर्ट ब्लेयर

2.

चंडीगढ़

चंडीगढ़

3.

दादरा और नगर हवेली

सिल्वासा

4.

दमन और दीव

दमन

5.

दिल्ली

दिल्ली

6.

लद्दाख

NA

7.

लक्षद्वीप

कवरत्ती

8.

जम्मू और कश्मीर

NA

9.

पुडुचेरी

पुडुचेरी

यह थे भारत के 9 केन्द्र शासित प्रदेशों का नाम, लेकिन आप अगर केन्द्र शासित प्रदेशों के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आप इस लेख को जरुर पढ़े।

भारत के राज्यों की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी और विशेषताएँ

इसमें कोई आश्‍चर्य नहीं है की भारत को विभिन्‍नता में भी सौंदर्य के लिए जाना जाता हैं। भारत का प्रत्‍येक राज्‍य किसी ना किसी वजह से मशहूर हैं। इसी कारण दुनियाभर के पर्यटकों को भारत देश सबसे ज्‍यादा आकर्षित करता हैं। तो चलिए जान लेते हैं की भारत का कौन सा राज्‍य किस चीज़ के लिए मशहूर हैं और उनकी क्या विशेषताएँ हैं।

आंध्र प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश धार्मिक और सांस्‍कृतिक महत्‍व रखने वाला प्रदेश हैं। यहाँ की प्रसिद्ध नदी कृष्‍णा और गोस्‍थानी हैं। पर्वत जैसे की हॉर्सले हिल्स और पापी हैं।

अरुणाचल प्रदेश भारत में सबसे ज्यादा चावल का उत्‍पादन करता हैं। इसी कारण इस राज्‍य को ‘राइस बाउल ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता हैं।

उत्तर प्रदेश

भारत का यह राज्‍य अपनी ऐतिहासिक और संस्‍कृति महत्‍व के कारण काफी प्रसिद्ध है। इस राज्य में दुनिया के सात अजूबों में से एक ‘ताज महल’ स्थित हैं।

तो वही धार्मिक और सांस्‍कृतिक जगहों की बात की जाए। तो वाराणसी, आगरा, लखनऊ, फतेहपुरी सीकरी आदि काफी मशहूर हैं।

इसके अलावा यहां पर चमड़े से बनी चीज़ों का निर्माण होता हैं। साथ ही आलू, गेहूं, गन्‍ना और चावल की खेती भी की जाती हैं। आपको बता दे की जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य हैं।

  • Bhu Naksha UP – ऑनलाइन मैप, रिपोर्ट (शजरा) देखें

बिहार

बिहार भारत के सबसे प्राचीन शहरों में से एक हैं। यह अपने समृद्ध इतिहास और संस्‍कृति के लिए भी जाना जाता हैं। यह राज्‍य बौद्ध तीर्थस्‍थल के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां बौद्ध का जन्‍म भी हुआ था।

झारखंड

झारखंड पहले बिहार का एक हिस्‍सा था। यह भारत का एक प्रमुख स्‍टील और कोयला उत्‍पादक राज्‍य हैं। इसके अलावा यहां कई दर्शनीय स्‍थल और जंगल भी हैं।

झारखंड अपनी प्राचीन जनजातियों और सदियों से चली आ रही जीवनशैली के कारण भी प्रसिद्ध है।

उड़ीसा

उड़ीसा को ‘भगवान जगन्नाथ की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ की उत्सवों में पुरी की रथयात्रा पूरे विश्व में विख्यात हैं। यह राज्य सदियों पुराने मंदिरों जैसे की लिंगराज मंदिर और कोणार्क सूर्य मंदिर इत्यादि के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

इस राज्य में स्थित चिलका झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। ग्रीष्मकाल में आने वाले पर्यटक झरनों को देखकर अपनी सारी थकावट भूल जाते हैं। इसके अलावा यहाँ की घने जंगल भी इस राज्य को खूबसूरत बनाते हैं।

पश्चिम बंगाल

इस राज्य को भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। इसके अलावा इस राज्य में सुंदर बन के खूबसूरत जंगल, टाइगर रिजर्व इत्यादि हैं। साथ ही यह राज्य भारतीय सिनेमा के जगत में काफी महत्वपूर्ण योगदान रखता हैं।

छत्तीसगढ़

यह राज्य प्राचीन किलों से लेकर कैलाश की गुफाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन भारत का यह राज्य नक्‍सलियों के कारण बदनाम हैं।

छत्तीसगढ़ अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक के लिए काफी महत्व रखता हैं। इसके अलावा इस राज्य को देश भर में बिजली का प्रमुख स्रोत भी माना जाता हैं।

मध्य प्रदेश

इस राज्य को देश का दिल कहा जाता है। मध्य प्रदेश में डायमंड और कॉपर का भंडार हैं। खजुराहो मंदिर के लिए प्रसिद्ध इस राज्य में अनेक ऐतिहासिक स्थल और इमारतें मौजूद हैं।

सिक्किम

इस राज्य को वैली ऑफ राइस कहा जाता हैं। सिक्किम पहाड़ों, झीलों और मैदानी जगहों से घिरा हुवा बहुत ही खूबसूरत राज्य हैं। यह भारत के प्राकृतिक अजूबों में से एक हैं। इसके अलावा यह राज्य बौद्ध मठों के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं।

असम

यह राज्य चाय बागान, तेल एवं सिल्क के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा असम राज्य में विविध वन्यजीव और प्रचुर प्राकृतिक स्रोत भी हैं। काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और मानस बाघ परियोजना (राष्ट्रीय उद्यान) विश्व में प्रसिद्ध हैं।

इस राज्य में अनेक प्राचीन मंदिर हैं। जिनमें ‘कामाख्या मंदिर’ काफी मशहूर हैं। यह राज्य भूटान और बांग्लादेश से लगी भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के समीप हैं।

मेघालय

मेघालय आम तौर पर कृषि प्रधान राज्य हैं। क्यों की यहां की लगभग 80% जनसंख्या अपनी आजीविका के लिए खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं। मेघालय में हर साल रिकार्ड तोड़ बारिश होती है।

इसके अलावा मेघालय पर्वतों में पाए जाने वाले मसालों और औषधीय पौधों के लिए भी मशहूर हैं। मेघालय में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। जहां प्रकृति अपने भव्य रूप में दिखाई देती हैं। इस खूबसूरत राज्य में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावलिनोंग स्थित हैं।

मिजोरम

वैसे तो मिजोरम बाकी दूसरे राज्यों में की तुलना में बहुत कम लोकप्रिय हैं। लेकिन मिज़ोरम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और उच्च गुणवत्ता वाले ताज़े फलों के लिए प्रसिद्ध हैं।

इसके अलावा मिजोरी अपनी प्राचीन जनजातियों और विविध वन्‍यजीवन के लिए भी काफी मशहूर हैं। साथ ही यह राज्य मनोहर घाटियों और साफ नदियों के लिए भी जाना जाता हैं।

नागालैंड

नागालैंड अपने अपने जैव विविधता और 16 अलग-अलग जनजातियों के अलावा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी काफी मशहूर हैं।

त्रिपुरा

त्रिपुरा राज्य बांग्लादेश व म्यांमार की नदी घाटियों के मध्य स्थित हैं। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति तथा कला के लिए प्रसिद्ध हैं। यह भारत का सबसे शिक्षित राज्य भी हैं।

त्रिपुरा संतरों के बगीचों और जूट की खेती के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यह राज्‍य बांस से बने उच्च क्‍वालिटी के उत्पादों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। त्रिपुरा पर्यटन के लिए उपयुक्त राज्य हैं।

मणिपुर

मणिपुर भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित हैं। इस राज्य की भूमि सुंदर पहाड़ियों और झीलों से घिरी हुई हैं। पूर्वोत्तर भारत की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील मणिपुर में ही स्थित है। इसे लोकतक झील और सेन्द्रा द्वीप कहा जाता हैं। इसके अलावा मौसमी फूलों के लिए मशहूर जुकोउ घाटी भी यहां स्थित हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड को देव भूमि के नाम से पुकारा जाता हैं। क्यों की यहाँ कई हिन्दू देवी-देवताओं का निवास स्थान हैं। इस राज्य में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी का उद्गम स्थल हैं। महर्षि व्यास ने इसी देव भूमि पर ‘महाभारत’ का लेखन किया था।

पर्यटकों के लिए बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि प्रमुख आकर्षण स्थल हैं। इसके अलावा यह राज्य हिल स्टेशन ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए भी मशहूर हैं।

जम्मू एंड कश्मीर

जम्मू एंड कश्मीर भारत के ऐसे राज्य हैं। जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं। ये दोनों राज्य अपने खूबसूरत पहाड़ों, बर्फीले पर्वतों, हरियाली घाटियों और झीलों के लिए मशहूर हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर एक ऐसा पर्यटन स्थल हैं। जो सदियों से देश और विदेश के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहा हैं। जम्मू एंड कश्मीर पर्यटकों के लिए स्वर्ग जैसा हैं। इसके अलावा यह राज्य हिंदू तीर्थस्‍थल जैसे अमरनाथ और वैष्‍णोदेवी के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश को ‘पैराडाइज़ ऑफ बोटानिस्‍ट’ के नाम से भी जाना जाता हैं। यह अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम लोकप्रिय हैं। लेकिन इस राज्य में खूबसूरत झरना से लेकर जंगल, घाटियों से लेकर पहाडियां मौजूद हैं।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश को समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। अगर आप अरुणाचल प्रदेश के निवासी हैं। तो आपको जानकर खुशी होगी की भारत का सबसे बड़ा मठ अरुणाचल प्रदेश में ही हैं। जिसका नाम ‘तवांग मठ’ हैं।

  • आधार का नया #mAadhaar ऑफिसियल एप्प डाउनलोड कैसे करे?

हिमाचल प्रदेश

यह राज्य गर्मियों के समय पर्यटकों का प्रमुख पर्यटन स्थल बन जाता हैं। हिमाचल प्रदेश अपने हिल स्टेशनों जैसे की शिमला, कुल्‍लू, मनाली आदि के लिए मशहूर हैं।

सेब, नाशपाती, बेर आदि के लिए मशहूर यह राज्य बाइकर्स, स्‍केटर्स और पर्वतारोहियों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। आक कल हनीमून के लिए भी लोग हिमाचल प्रदेश को काफी पसंद करते हैं।

हरियाणा

हरियाणा एक ऐसा राज्य हैं। जहां लगभग प्रत्येक चीजों का उत्पादन किया जाता हैं। हरियाणा खासकर कार, ट्रैक्‍टर, मोटर साइकिल, साइकिल, रेफ्रिजरेटर आदि का सबसे बड़ा उत्पादक हैं।

तो वही फसलों में हरियाणा बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक हैं। अपनी संस्कृति के लिए मशहूर यह राज्य गाय, दूध और खेती के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं।

पंजाब

पंजाब कृषि प्रधान राज्य हैं। यह राज्य चावल, गेहूं, मक्का, जौ इत्यादि की खेती के लिए काफी मशहूर हैं। इसके अलावा यह राज्य लस्सी और आलू परांठा के लिए भी जाना जाता हैं।

सिखों का सर्वाधिक पवित्र स्थल ‘स्वर्ण मन्दिर’ पंजाब के अमृतसर में स्थित हैं। स्‍वर्ण मंदिर के अलावा भी इस राज्य में अनेक तीर्थस्‍थल स्थापित हैं।

पंजाब की प्रमुख नदियों का नाम सिन्धु ,रावी, व्यास और सतलज हैं। यहाँ का मुख्य त्योहार वैशाखी, लोहड़ी हैं।

राजस्‍थान

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य हैं। राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. हैं। जो कि भारत देश का 10.41% हैं।

राजस्‍थान थार रेगिस्‍तान के अलावा अनेक शाही महलों और किलों के लिए भी मशहूर हैं। यह राज्य अपने शाही संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों जैसे की ‘हवा महल’ के लिए दुनिया भर में लेाकप्रिय हैं।

गुजरात

भौगोलिक दृष्टिकोण से गुजरात एक समुद्र तटीय प्रदेश है. जो अरब सागर के तट पर स्थित हैं। गुजरात के पर्यटन स्थल सोमनाथ, द्वारका, पाली ताना, पावागढ़, तरंगा आदि हैं। इनके अलावा ‘महात्‍मा गांधी की जन्मभूमि पोरबंदर’ भी इसी राज्य में स्थित हैं।

यह राज्‍य अपने व्‍यापार कौशल के लिए भी जाना जाता है। यहां कई विश्व प्रसिद्ध और सफल व्यापारी रहते हैं। गुजरात का नाम भारत के सबसे अधिक औद्योगिक राज्यों में आता हैं। इसी कारण रोजगार पाने के लिए युवा यहाँ बड़े पैमाने पर आते हैं।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र को भारत की औद्योगिक क्षमता का केंद्र माना जाता हैं। भारत में पहली रेल मुम्बई से थाणे के बीच यही चली थी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को फिल्म इंडस्ट्री के लिए मायानगरी के नाम से पुकारते हैं।

यहां पर ‘गणेश उत्सव’ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। पर्यटकों को चकित कर देने के लिए महाराष्ट्र में कई चीज़ें हैं। इस राज्य को महान शासकों जैसे शिवाजी और दादा साहेब फाल्‍के के लिए भी जाना जाता हैं।

  • ATM Machine से पैसे Transfer कैसे करे? हिंदी में

गोवा

गोवा भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से Goa भारत का सबसे छोटा राज्य हैं। यह राज्य पब, नाइट पार्टी और समुद्र तट के साथ-साथ खूबसूरत जगहों के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। यहां की मुख्य खाद्य फसल चावल हैं।

कर्नाटक

कर्नाटक दक्षिण पठार के पश्चिमी किनारे पर स्थित हैं। यह राज्य देश के प्रमुख दुग्ध उत्पादकों में से एक हैं। इसके अलावा कर्नाटक चन्दन का साबुन तथा चन्दन का तेल के लिए विश्वविख्यात हैं।

यह राज्य अपने सदियों पुराने इतिहास और खूबसूरत हिल स्टेशनों के लिए भी मशहूर हैं। यहाँ का प्रमुख नृत्य ‘भरतनाट्‌यम‘ हैं। कर्नाटक देश का ऐसा पहला राज्य हैं। जहां पन बिजली संयंत्र स्थापित किया गया।

तमिलनाडु

तमिलनाडु टॉलीवुड के लिए मशहूर हैं। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्‍ट्री हैं। यहां दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा ‘तमिल’ बोली जाती हैं। यह राज्य प्राकृतिक स्रोतों, हिंदू मंदिरों एवं हिल स्टेशनों के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

तेलंगाना

तेलंगाना राज्य कुछ समय पहले ही बना हैं। इससे पहले यह राज्य आंध्र प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। तेलंगाना चार मीनार एवं बिरयानी के लिए प्रसिद्ध है। गोदावरी और कृष्णा यहां की दो प्रमुख नदियां हैं।

तेलंगाना पूरी दुनिया में अपनी अद्भुत कांस्य कला के लिए भी प्रसिद्ध हैं। तेलंगाना की राजधानी ‘हैदराबाद’ भारत का पाँचवां सबसे बड़ा शहर हैं। यहां देश के कई सबसे बेहतरीन शैक्षणिक संस्थान हैं।

केरल

केरल को ‘ईश्वर की धरती’ भी कहा जाता हैं। इस राज्य में पर्यटन के लिए वर्ष भर सुविधा उपलब्ध रहती हैं। केरल राज्य को बैकवॉटर्स, समुद्रतटों, बोट रेसिंग और खूबसूरत नज़ारों के लिए जाना जाता हैं।

  • आईपीएस ऑफिसर (IPS Officer) कैसे बने? हिंदी में

1 . भारत का सबसे छोटा राज्य

क्षेत्रफल में – गोवा

जनसँख्या में – सिक्किम

2 . भारत का सबसे बड़ा राज्य

क्षेत्रफल में – राजस्थान

जनसँख्या में – उत्तरप्रदेश

3. भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश

उत्तर : लक्षद्वीप

4 . भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश

उत्तर : लद्दाख

5. भारत के राजधानी का नाम क्या है?

उत्तर : दिल्ली

उम्मीद करते है, अब आपने जान लिया है की वर्तमान 2023 Bharat me kitne rajya hai? और भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? जिनके उपर भारत सरकार का शासन चलता हैं। आपने उन सभी 28 राज्यों की क्या विशेषताएँ है? वह भी जान लिया हैं।

  • FCS राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें? हिंदी में

अगर आपको यह जानकारी भारत में कुल कितने राज्य हैं? और भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं? पसंद आया हो। तो आप Bharat me kitne rajya hai लेख के प्रति अपनी प्रसन्नता दर्शाने के लिए कृपया इस लेख को अपने चाहने वालो के साथ Social Media साइट्स पर शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद.

Related Posts

Add new name ration card online hindi
FCS राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें? 2023
irctc password change kaise kare
IRCTC पासवर्ड चेंज या रिसेट कैसे करें? 2023
What is IP Address
IP Address क्या है? हम अपना आईपी एड्रेस कैसे पता करे

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

Cheapest Web Hosting Hostlelo Review

Cheapest Web Hosting (Hostlelo Review) – सबसे सस्ता और अच्छा वेब होस्टिंग प्लान, Only Rs. 69 में

google trends india 2018

भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया, Google Trends 2018

Kya Social Media Ke Secret Short Code Words Jante Hai App

Kya Social Media Ke Secret Short Code Words Jante Hai App

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2021 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap