Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

क्या कभी 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था, जाने रुपये से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Posted By: Mangal Gupta In: Amazing Facts Last Updated: Jul 1, 2019

amazing facts about indian rupees : इंडिया में Currency का इतिहास 2500 साल पुराना हैं। जिसकी शुरूआत एक राजा द्वारा की गई थी। देखा जाये तो सन 1917 के आस पास 1 रुपया 13 Dollar के बराबर हुआ करता था। लेकिन आज 2019 में डॉलर की कीमत लगातार बढती ही जा रही है। जिसका सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ने लगा है। खैर भले ही आज के डेट में डॉलर के मुकाबले रुपया today 70 के आस पास चला गया हो। लेकिन क्या आप आप जानते है, जब भारत आजाद हुवा था, तब डॉलर के मुकाबले रुपया 1947 में, 1 डॉलर 4.16 रुपए के आस पास हुवा करती है।

amazing facts about indian rupees hindi

आधिकारिक रिकॉर्ड में, कभी भी 1 रुपया 1 USD के बराबर नहीं था। क्यों की जब भारत ने 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त की, तो उसे अंतर्राष्ट्रीय मीट्रिक प्रणाली को स्वीकार करना पड़ा था। जिसके कारण रुपये का मूल्य, उसी क्षण से बदल गया।

चलिए और डिटेल्स में जानते है की, क्या कभी भी 1 रुपए 1 डॉलर के बराबर हुवा करता था। साथ ही हम आपको कुछ और भी amazing facts about indian rupees के बारे में बताने वाले है।

क्या 1947 में 1 रुपए 1 डॉलर के बराबर था?

कई लोगो का यह मानना है कि, आजादी के समय भारतीय रुपए और Dollar की कीमत बराबर हुवा करती थी। लेकिन इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। दरासल 1966 तक भारतीय रुपए को ब्रिटिश पौंड की तुलना में मापा जाता था। उस समय एक पौंड की कीमत 13.33 रुपया था। जबकि डॉलर की तुलना में एक पौंड की कीमत 4.05 डॉलर थी। ऐसे में जाहिर सी बात है की, एक डॉलर की कीमत चार भारतीय रुपए से कम थी।

इस बात पर इसलिए भी विश्वास नहीं किया जा सकता है की, 1947 में 1 रुपया एक डॉलर के बराबर था। क्योंकि जब 1947 में भारत आजाद हुआ, तो उसने किसी भी दूसरे देशों से कोई कर्ज नहीं लिया था, ट्रेड भी ना के बराबर था। ऐसे में यह कैसे सभंव हो सकता है कि, 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर रहा हो।

तीसरी बात, जो इस दावे को फिर से झूठा साबित करती है। वो यह है कि, 1947 में भारत की वृद्धिथ दर 0.8 फीसदी थी। ऐसे में इंडियन रुपये को dollar के बराबर रख पाना संभव ही नहीं होता।

वैसे आप अब तक के भारतीय रूपये और अमेरिकी डॉलर के बदलती दरों को निचे के list में देख सकते है।

1 USD to INR rates from 1947 to 2019

Value of USD to INR from 1947 till date

उपर दिए गए चार्ट में, भारतीय रूपये और अमेरिकी डॉलर के बदलते मूल्य को दिखाया गया है। जिसे देख कर आप समझ ही गए होगे कि, आने वाले वर्षों में विनिमय दरे कैसे बढ़ी है।

आशा करते है इस चार्ट को देखकर, आपको भी यह जरुर अंदाजा लग गया होगा कि, भारतीय रूपये की यात्रा अब तक कैसी रही है। चलिए अब हमलोग कुछ और भी amazing facts about indian rupees के बारे में जानते है।

Amazing facts about indian rupees.

पहले के हर एक भारतीय नोटो पर, अलग अलग तरह के चीजों की फोटो छपी रहती थी। जैसे की- 20 रुपये के नोट पर अंडमान आइलैंड की तस्वीर, 10 रुपए के नोट पर हाथी, गैंडा और शेर की तस्वीर, तो वही 100 रुपए के नोटो पर पहाड़ और बादल की तस्वीर छपी होती थी।

इसके अलावा 500 रुपए के नोटो पर आजादी के आंदोलन से जुड़ी 11 मूर्ति की तस्वीरे छपती थी। साथ ही उन नोटो पर उनकी कीमतो को भी 15 भाषाओं में लिखा जाता था।

नोटों पर गांधी जी की फ़ोटो कब से छपनी शुरू हुई थी?

महात्मा गांधी जी की फोटो 1996 से, नोटों पर छपनी शुरू हुई थी। भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी जी की जो फोटो छपती हैं। वह तब खींची गई थी, जब गांधी जी तत्कालीन बर्मा और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में, कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ, कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात करने गए थे।

भारत में कितने रुपये तक के सिक्के और नोट छप चुके हैं?

भारत में 75, 100 और 1,000 रूपए तक के सिक्के छप चुके हैं।

1000 rupye ka coin

तो वही जनवरी 1938 में, RBI ने पहली बार 5 रूपये की पेपर करंसी छापी थी। जिस पर किंग जार्ज-6 का फोटो था।

इसी साल 10 रुपए, 100 रुपए, 1,000 रुपए और 10,000 रूपये के नोट भी छपे थे। हालांकि, 1946 में 1,000 और 10,000 रूपये के नोट बंद कर दिए गए थे।

लेकिन 1954 में एक बार फिर से 1,000 और 10,000 रुपए के नोट को छापा गया। साथ में ही 5,000 रुपए के नोट की भी छपाई की गई। लेकिन, 1978 में 5,000 और 10,000 रूपये के नोट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

भारत में 500 का पहला नोट 1987 में और 1,000 का पहला नोट 2000 में बनाया गया था।

1 रूपए के नोट को भारत सरकार द्वारा और 2 रूपये से 2,000 रूपये तक के नोट को RBI द्वारा जारी किये जाते हैं।

एक समय भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए, 10 का नोट 5thpillar नाम की एक गैर सरकारी संस्था द्वारा जारी किए गए थे।

आजादी के बाद भी पाकिस्तान ने, तब तक भारतीय मुद्रा का प्रयोग किया। जब तक की वो काम चलाने लायक नोट न छाप लिए।

भारतीय नोट किस कागज के बने होते है?

भारतीय नोट किसी आम कागज के नही, बल्कि कॉटन के बने होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं कि, आप नए नोट के दोनो सिरों को पकड़ कर फाड़ नही सकते है।

तो वही आजादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे। उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 से स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।

एक समय ऐसा भी था। जब बांग्लादेश ब्लेड बनाने के लिए, भारत से 5 रूपए के सिक्के मंगाया करता था। दरासल 5 रूपए के एक सिक्के से 6 ब्लेड बनते थे और 1 ब्लेड की कीमत 2 रूपए होती थी। तो आप समझ ही सकते है की, ब्लेड बनाने वाले को अच्छा खासा फायदा होता था।

इसी चीज़ को देखते हुए भारत सरकार ने सिक्का बनाने वाला मेटल ही बदल दिया। दरासल 2009 में पुलिस ने सिक्कों की एक खेप को पकड़ा था। जिसके बाद इसकी जानकारी मिली थी।

नोटों पर सीरियल नंबर क्यों डाला जाता है?

नोटों पर सीरियल नंबर इसलिए डाला जाता हैं। ताकि आरबीआई (RBI) को यह पता चलता रहे कि, इस समय मार्केट में कितनी करंसी मौजूद हैं।

वैसे रूपया भारत के अलावा नेपाल, इंडोनेशिया, मॉरीशस, पाकिस्तान और श्रीलंका की भी करंसी हैं।

क्या RBI जितना मर्जी चाहे, उतनी कीमत के नोट छाप सकती हैं ?

RBI जितनी मर्जी चाहे, उतनी कीमत के नोट तो जरुर छाप सकती हैं। लेकिन वह सिर्फ 10,000 रूपये तक के नोट को ही छाप सकती है।

अगर इससे ज्यादा कीमत के नोट छापने हैं। तो उनको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 में बदलाव करना होगा। वैसे आरबीआई हर साल 2,000 करोड़ करंसी नोट छापती हैं।

हम अनगिनत नोट क्यों नही छाप सकते है?

हम कितने नोट छाप सकते हैं। दरासल इसका निर्धारण मुद्रा स्फीति, जीडीपी ग्रोथ, बैंक नोट्स के रिप्लेसमेंट और रिजर्व बैंक के स्टॉक के आधार पर किया जाता है।

सिक्के पर सन के नीचे निशान क्यों बने होते है?

भारतीय सिक्के पर आपने देखा होगा की, सन के नीचे एक खास निशान बना होता हैं। दरासल उस निशान को देखकर हम यह पता लगा सकते हैं कि, ये सिक्का कहां बना है।

  1. मुंबई – हीरा ◆
  2. नोएडा – डॉट.
  3. हैदराबाद – सितारा
  4. कोलकाता- कोई निशान नहीं।

कौन सा नोट कितने में छपता है?

2000 रुपए के एक नोट को छापने पर 4.18 रुपए खर्च आता हैं।

500 रुपए के एक नोट को छापने पर 2.57 रुपयाँ खर्च आता है।

100 रुपए के एक नोट को में 1.51 रुपये खर्च आता है।

10 रुपए के एक नोट को छापने का खर्चा 1.01 रुपए आता है। तो वही 10 रूपये के सिक्के को बनाने में 6.10 रूपए की लागत आती हैं।

क्या नया नोट, पुराने के मुकाबले सस्ता है?

एक आरटीआई में यह भी खुलासा हुआ है कि, पुराने नोट के बजाए नए नोट को छापने का खर्चा कम है।

पुराने 500 रुपए के नोट को छापने का खर्चा 3.09 रुपए है। तो वही नए नोट को छापने का खर्चा 52 पैसे कम है।

वहीं पुराना 1 हजार रुपए का नोट 3.54 रुपए में छप जाता था। अब नया 2 हजार रुपए का नोट 64 पैसा महंगा यानी 4.18 रुपए में छप रहा है।

तो ये थे रुपये से जुड़े कुछ amazing facts about indian rupees. वैसे आपकी जानकारी के लिए एक अच्छी बता दू की, रूपया बेशक doller के मुकाबले कमजोर हैं।

लेकिन फिर भी ऐसे बहुत सारे देश हैं, जिनकी करंसी के आगे रूपया काफी बड़ा हैं। आप कम पैसों में ही, उन देशों में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। उनमे से कुछ देशो के नाम आप निचे देख सकते है।

  1. नेपाल -1 रुपया = 1.60 नेपाली रुपया
  2. श्रीलंका – 1 रुपया = 2.10 श्रीलंकाई रुपया
  3. आइसलैंड – 1 रुपया = 1.94 क्रोन
  4. हंगरी – 1 रुपया = 4.27 फोरिंट
  5. कंबोडिया – 1 रुपया = 62.34 रियाल
  6. पराग्वेा – 1 रुपया = 84.73 गुआरनी
  7. बेलारूस – 1 रुपया = 267.97 बेलारूसी रुबल
  8. वियतनाम – 1 रुपया = 340.39 वियतनामी डॉन्गे
  9. इंडोनेशिया – 1 रुपया = 222.58 इंडोनेशियन रूपैया

आशा करता हु, आपको हमारा यह लेख amazing facts about indian rupees जरुर पसंद आया होगा। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो। तो आप इस जानकारी को आप अपने चाहने वालो के साथ Social media जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर Share कर सकते है। ताकि उन्हें भी रुपये से जुड़े कुछ amazing facts के बारे में पता चल जाए।

  • क्या आप सिम पर लिखे उन 19 नंबरों का राज जानते है?

इस तरह के और interesting updates के लिए, आप हमारे Newsletter को भी जरुर से subscribe कर ले। ताकी आपको हमारे new post का notification हमेसा मिलता रहे।

आज के लिए दोस्तों बस इनता ही, चलते चलते बस यही कहुगा। आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखे। धन्यवाद.

लेख पसन्द आयी हो तो – Please share this post on Social Media :

Related Posts

Sabse Jyada Run Banane Wali Mahila Khiladi
सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनी मिताली राज
Amazing Facts about Internet Hindi
जानिए इंटरनेट से जुड़े 41 रोचक तथ्य, Amazing Facts about Internet
bharat ka sabse amir aadmi
2023 में भारत के 15 सबसे अमीर आदमी कौन है?

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

sbi bank se personal loan kaise le

SBI से Personal Loan कैसे ले? 2023 SBI New Year offer

Government mobile apps download in hindi

7 सरकारी मोबाइल ऐप अपने फोन में जरूर डाउनलोड करें

Off Page Seo Optimization Se Blog Ki Traffic Kaise Badhaye

Off Page SEO Optimization Se Blog Ki Traffic Kaise Badhaye – Complete Guide

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2021 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap