Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

बिना ATM Card के एटीएम मशीन से पैसे कैसे निकाले?

Posted By: Mangal Gupta Last Updated: Aug 22, 2020

bina atm card ke paise nikalna : दिन पर दिन ATM Card Cloning के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में बिना ATM Card से पैसे निकालना अब एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है। अगर आप भी बिना ATM कार्ड के ATM मशीन से पैसे कैसे निकाले? जानना चाहते है। तो यह पोस्ट आपके लिए ही है।

आज टेक्नोलॉजी इनती ज्यादा विकसित हो चुकी है। जैसे मानो कुछ भी करना मुमकिन सा हो गया है। इसी वजह से अब आप बिना ATM या Debit कार्ड के भी ATM Machine से पैसे निकाल सकते है। आज बहुत सारे लोग बिना ATM Card से पैसे निकालने की प्रक्रिया का इस्तमाल कर भी रहे हैं।

यकींन मानिए बिना ATM Card का इस्तेमाल किए, एटीएम मशीन से पैसे निकलना एक सुरक्षित तरीका हैं। State Bank of India (SBI) ने बिना debit card के SBI YONO app की मदद से पैसे निकालने की सुविधा प्रारम्भ कर दी है।

इसके अलावा ICICI bank और Axis bank ने भी अपने ग्राहको के लिए, बिना कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा शुरू की हैं। चलिए जान लेते हैं, bina atm card ke paise nikalna kya hai, कैसे आप बिना ATM कार्ड के अपने खाते से पैसे निकाल सकते हैं।

बिना ATM Card से पैसे निकालना हिंदी में

bina atm card ke paise nikalna

अक्सर लोग ATM Card खो जाने की वजह से, अपने पास हर समय ATM कार्ड रखना पसंद नहीं करते है। क्यों की एटीएम खो जाने के बाद, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है।

लेकिन आज के डेट में हर इन्सान अपने पास स्मार्टफोन जरुर रखते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित कर दिया गया है। जिसकी मदद से अब आप अपने स्मार्टफोन की मदद से पैसे निकाल सकते है। तो चलिए जानते हैं की, smartphone की मदद से पैसे निकालने का पूरा तरीका क्या है?

बिना ATM Card के ATM Machine से पैसे कैसे निकाले?

बिना ATM Card से पैसे निकालने की सुविधा का लाभ उठाने के लिए, आपको अपने bank में जाकर mobile banking के लिए registration करवाना होगा। इसके अलावा इस काम को आप Net Banking या अपने Bank के customer care से बात करके भी करवा सकते है।

रजिस्ट्रेशन कम्पलीट हो जाने के बाद, आपको 4 अंकों का एक Mpin मिलेगा। इस Mpin को मोबाइल पर्सनल आईडेंटीफिकेशन नंबर कहा जाता है। इसका उपयोग आप बैंक द्वारा दी गयी App में login करने के लिए करेंगे। क्यों की एप को ओपन करने के लिए, इस Mpin की जरुरत पड़ती है।

  • कौन से ATM मशीन में है पैसा, जानने के लिए डाउनलोड यह मोबाइल एप

SBI बैंक में bina atm card ke paise nikalna?

SBI YONO, यह state bank of india का ऑफिसियल ऐप है। इस app का इस्तमाल करके, आप बिना SBI ATM कार्ड के भी एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं।

SBI खाताधारक YONO मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन की मदद से cardless cash withdrawal कर सकते है। इसलिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल में SBI YONO ऐप डाउनलोड करें। फिर निचे बताए गए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करे।

स्टेप 1 – SBI Mobile Banking Service की सुविधा का लाभ पाने के लिए, आप YONO एप में MPIN या netbanking user ID और password डालकर लॉगिन करें।

SBI Yono App Login

अगर आपके पास मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। तो आप सबसे पहले bank जाकर रजिस्ट्रेशन करवा ले।

स्टेप 2 – YONO एप ओपन होने के बाद, आप 3 लाइन वाले Menu आप्शन पर क्लिक करे। जैसा की आप निचे के स्क्रीनशॉट में देख पा रहे है।

SBI Yono Menu Option

स्टेप 3 – यहाँ आप YONO PAY ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

YONO PAY

स्टेप 4 – अब आप YONO CASH ऑप्शन को सेलेक्ट करे।

bina atm card ke paise nikalne

स्टेप 5 – YONO CASH को सेलेक्ट करते ही, आपके सामने तीन विकल्प आ जाएगे। आप उनमे से ATM विकल्प को सेलेक्ट करे।

bina atm card ke paise nikalne

स्टेप 6 – अब आप ATM मशीन से जितने पैसे निकालना चाहते है। उतने की राशी भरे और Next की बटन पर टैप करे। ध्यान रहे आपको यहाँ कम से कम 500 रूपये भरने ही होगे।

Amount dale sbi yono

स्टेप 7 – अब आपको pin create करना है। Create Pin में आप 6 digit का कोई भी नंबर डाल दे। लेकिन ध्यान रहे आपने जो भी pin नंबर डाला है, उसे याद रखे। क्यों की एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय, इस pin की जरुरत पड़ेगी।

Create Pin SBI Yono App

स्टेप 8 – Pin fillup करने के बाद, आप terms and condition पर click करें और Confirm के बटन पर टैप कर दे।

Accept terms and condition Sbi Yono App

स्टेप 9 – अब आपने जो मोबाइल नंबर अपने bank में दिया है। उस मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा।

इस OTP की भी जरुरत एटीएम मशीन से पैसे निकालते वक्त पड़ेगा। लेकिन ध्यान रहे इस OTP की validity सिर्फ़ 4 घंटे तक ही रहेगी। इस लिए आपको इसी time के अंदर पैसा निकाल लेना है।

अगर इस समय के अंदर आप पैसे नहीं निकालते है। तो आपको फिर से new OTP generate करना होगा। ऐसा करने के लिए आपको फिर से उपर बताए गए सारे प्रोसेस को दोबारा से करना होगा।

  • What is 5G: क्या है 5G Technology, ये इंडिया में कब आएगा?

पैसे निकालने के लिए ATM मशीन में क्या करे?

YONO SBI App की मदद से पैसा निकालने के लिए, सबसे पहले आप SBI बैंक के किसी nearest ATM machine में जाए। उसके बाद आप ATM machine से पैसे निकालने के लिए, निचे बताए गए कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करे।

स्टेप 1 – सबसे पहले SBI ATM मशीन के Screen पर शो हो रहे, YONO CASH आप्शन पर क्लिक करे।

SBI ATM YONO Cash

स्टेप 2 – अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर जो OTP प्राप्त हुवा है। उस OTP को आप यहाँ इंटर करे और Confirm की बटन को प्रेस कर दे।

otp number dale sbi atm

स्टेप 3 – यहाँ आपसे Amount डालने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन ध्यान रहे यहाँ आपको वही Amount इंटर करना है। जो आपने YONO cash app में डाला था। Amount इंटर करने के बाद आप Yes की बटन को प्रेस करे।

enter amount sbi atm

स्टेप 4 – अब आपको 6 digit का code डालना है। यह वही code डालना है, जो आपने YONO Cash एप में डाला था। कोड डालने क़े बाद, आप Confirm की बटन को press कर दे।

enter six digit password sbi atm

स्टेप 5 – कोड डालते ही transaction process start हो जाएगी। आपने जितने का भी amount डाला है। उनते अमाउंट का cash आपको प्राप्त हो जाएगा। पैसा निकलते ही ATM machine के screen पर “Please collect cash” लिखा हुआ आ जाएगा।

bina atm card ke paise nikalne

आप जैसे ही cash collect करेगे, वैसे ही ATM screen पर Transaction Complete लिखा हुआ आ जाएगा। जैसा की आप निचे के स्क्रीनशॉट में देख पा रहे है।

atm-machine

तो इस तरह आप बहुत ही आसानी से बिना SBI ATM Card के एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते है।

कितने पैसे निकाल सकते हैं –

बिना sbi debit card के आप किसी भी SBI ATM मशीन से सिंगल ट्रांजैक्शन के तौर पर, न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये निकाल सकते हैं।

इसके अलावा आप एक दिन में 20,000 रुपये तक निकाल सकते हैं। लेकिन फिलहाल, SBI में bina atm card ke paise निकालने की लिमिट 16,500 रूपये तक है।

  • घर बैठे internet से online paise kaise kamaye

ICICI बैंक में बिना ATM Card के पैसे कैसे निकाले ?

अगर आपका खाता ICICI bank में है। तो cardless cash withdrawal करने के लिए, आपको iMobile एप फ़ोन में डाउनलोड करना होगा। यह ICICI बैंक का ऑफिसियल mobile banking app है।

स्टेप 1 – iMobile एप download करने के बाद, आपको एप पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। वैसे तो एप पर रजिस्ट्रेशन करना काफ़ी आसान है। लेकिन रजिस्ट्रेशन करने में आपको अगर कई परेशानी आ रही है। तो आप अपने किसी नजदीकी ICICI बैंक में जाकर, वहां के कर्मचारीयों से भी सहायता ले सकते है।

स्टेप 2 – अब आप iMobile एप को ओपन करें और Services ऑप्शन को सेलेक्ट करें।

स्टेप 3 – उसके बाद Cardless Cash Withdrawal के option को सेलेक्ट करें।

स्टेप 4 – अब आपको जितना पैसा निकालना है, उतने की राशि दर्ज करें। उसके बाद एक अस्थायी पिन बनाएं। (जिसे आपको याद रखना है)

स्टेप 5 – अब आपके registered mobile number पर एक OTP प्राप्त होगा। (इसे भी आपको याद रखना है)

ATM मशीन में क्या करना है –

स्टेप 6 – अपने किसी नजदीकी ICICI बैंक के ATM मशीन में जाएँ। फिर वहां स्क्रीन पर दिख रहे option में से cardless cash withdrawal option को सेलेक्ट करे।

स्टेप 7 – अब आप अपना ATM PIN डाले (जिसे आपने पहले बनाया था) और OTP दर्ज करें। जो आपके रजिस्टर्ड mobile number पर आया था।

स्टेप 8 – ATM PIN और OTP Verify होते ही, ATM मशीन से पैसे निकल जायेंगे।

इस तरह आप ICICI बैंक में बिना ATM Card के पैसे निकाल सकते है। लेकिन ध्यान रहे इस प्रोसेस की मदद से आप प्रतिदिन 20,000 रूपये तक ही निकाल सकते है।

  • Strong Password Kaise Banaye? मजबूत पासवर्ड बनाने के जरुरी 10 Tips

CARD LESS CASH निकालने के क्या फायदें है?

बिना ATM Card के ATM मशीन से पैसे निकालने के काफ़ी सारे फायदें है। आईए जान लेते है की, bina atm card ke paise nikalna हमे क्या फ़ायदे देता है।

  • सबसे बड़ा फायदा यह है की, आपको बाहर जाते समय अपने पास ATM Card रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
  • ATM कार्ड अपने पास नहीं रखने की वजह से, Card खो जाने या ख़राब हो जाने की नव्बत ही नहीं आएगी।
  • ATM मशीन से पैसे निकालते समय होने वाली धोखाधड़ी से आप बच जाएगे। जैसे की कार्ड की क्लोनिंग।
  • अधिकतर लोग ATM Card का 4 अंको वाला Pin भूल जाते है। आप इस समस्या से भी छुटकारा पा जाएगे।

उम्मीद करते है अब आप समझ गए होंगे की, बिना ATM Card से पैसे निकालना या बिना ATM Card के ATM मशीन से पैसे कैसे निकाले? वैसे तो फिलहाल कुछ गिने चुने Bank ही अपने ग्राहकों को यह सुविधा दे रहे है।

लेकिन जैसे जैसे समय बीतेगा, वैसे वैसे बाकि दुसरे Bank भी bina atm card ke paise nikalna वाला यह सुविधा अपने ग्राहकों के लिए जरुर शुरू करेगे। वैसे मुझे bina atm card ke paise nikalne का तरीका काफी अच्छा लगा।

आपको बिना ATM Card से पैसे निकालने का तरीका कैसा लगा। आप हमे कमेंट करके जरुर बताईयेगा। अगर आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया हो। तो आप इस पोस्ट को social media पर शेयर जरुर करे। धन्यवाद.

Related Posts

apne-google-chrome-browser-me-alexa-toolbar-kaise-add-kare
Apne Google Chrome Browser Me Alexa Toolbar Kaise Add Kare
mobile se tv kaise connect kare
मोबाइल से टीवी कैसे कनेक्ट करें 2025 का तरीका
aadhaar card dekhe naam se online
आधार कार्ड देखे नाम से online 2025 मात्र 2 मिनट में

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

Normal TV ko Smart TV kaise banaye

पुराने Normal TV को Smart TV कैसे बनाएं? जाने पूरा तरीका

Wordpress Plugin Kya Hai Aur Wordpress Blog Me Plugin Kaise Install Kare

WordPress Plugin Kya Hai Aur WordPress Blog Me Plugin Kaise Install Kare

whatsapp web ko logout kaise kare

Whatsapp Web से Logout कैसे करें? जानिए पूरा तरीका

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2025 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap