Helps In Hindi

  • Blogging
  • SEO
  • Adsense
  • Make Money
  • Mobile Tips
  • Sarkari Yojna
  • Amazing Facts
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

(WWW) World Wide Web kya hai? यह Internet से कैसे अलग है?

Posted By: Mangal Gupta Last Updated: Jul 25, 2019

www kya hai (world wide web क्या है) : अगर आप internet का इस्तमाल करते है। तो www (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू) के नाम से आप भली भाती परिचित होंगे। लेकिन क्या आपको पता है, www क्या है? www का फुल फॉर्म क्या है? www कैसे काम करता है? आखिर WWW internet से किस तरह अलग है? दरासल www का पूरा नाम वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web) है। वैसे बहुत सारे लोग यह सोचते है कि, www के आने के बाद ही इंटरनेट का जन्म हुआ। जब की यह सच नहीं है। आपको बता दे की वर्ल्ड वाइड वेब birth (जन्म) के पहले से ही दुनिया, internet का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन यह बात उतनी ही सत्य है कि, www ने internet का पूरा स्वरूप ही बदल कर रख दिया।

www-world-wide-web-kya-hai

world wide web history की, अगर हमलोग बात करे। तो डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू का इस्तेमाल सबसे पहले, सर टिम बर्नर्स ली ने किया था। इन्हें ही www का जन्म दाता भी कहा जाता हैं। वर्ष 1991 से www का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होने लगा। देखते ही देखते यह आम जनता के लिए भी, वर्ष 1993 तक उपलब्ध करा दिया गया।

लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग, www का मतलब इंटरनेट ही समझते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते है। तो चलिए आपकी यह गलतफैमी दूर करने के लिए, हमलोग विस्तार से जानते हैं कि, आखिर world wide web kya hai? और यह इंटरनेट से किस तरह अलग है?

  • Mobile Ki Internet Speed Kaise Badhaye? जानिए बेस्ट तरीका

World Wide Web kya hai? (What is World Wide Web in Hindi)

online प्लेटफॉर्म पर मौजूद उन सभी web pages, picture, videos और उन सभी डाक्यूमेंट्स को World Wide Web कहा जा सकता है। जिन्हें हम किसी browser के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। एक तरह से आप कह सकते है की, यह Information को Store करने का Central Hub है।

इसके अलावा हम World Wide Web को कुछ इस तरह भी परिभाषित कर सकते है कि, World Wide Web, online कंटेंट का एक network है। जो HTML के फॉर्मेट में होता है और इसे HTTP के द्वारा एक्सेस किया जाता है।

अगर आसान शब्दों में कहे, तो जब हम किसी भी text link के उपर click करते हैं। तो World Wide Web (www) हमें HTML ( हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज) की मदद से, लिंक के साथ जोड़े गए web address पर आसानी से पहुंचने में मदद करता है। इसी की मदद से हम images, Videos या वेबसाइट पेज को आसानी से एक्सेस कर पाते है।

दुनिया भर में internet पर जितने भी वेबसाइट्स या web pages हैं। उनके combination को ही, वर्ल्ड वाइड वेब कहा जाता है। आप जब कभी भी Browser में कोई URL टाइप करे, तो समझ जाईये की आप WWW से जुड़ गए है।

World Wide Web Technology क्या है?

एक web page में बहुत सारे एप्लीकेशन काम करते है। जिन्हें चलाने के लिए, web browser की जरुरत पड़ती है। इन browsers में images, Videos और बहुत सारे Media files होते हैं। जो आपस में web pages Hyperlink के जरिए जुड़ते हैं। ये सारा काम world wide web में ही होता है।

दरासल 1990 में सर टिम बर्नर्स ली ने WWW के लिए, 3 तरह के टेक्नोलॉजी का अविष्कार किया। जिसने इंटरनेट की दुनिया का रूप ही बदल कर रख दिया। ये टेक्नोलॉजी है –

1. URL (Uniform Resource Locator) – यहाँ पर website का Address होता है। जो यह बतलाता है की, कोई document वेब में किस location पर उपलब्ध है।

2. HTML (Hypertext Markup Language) – यह एक प्रकार का language है। जिसके द्वारा web page को बनाया जाता है। एक website कई सारे web pages से मिलकर बना होता है।

3. HTTP (Hypertext Transfer Protocol) – ये Rules हैं, जो इन्टरनेट को चलाने में मदद करते हैं। दरासल किसी भी computer network में सूचनाओं को आदान-प्रदान के लिए, कुछ नियम बनाये गये हैं। जिन्हें protocol कहा जाता है। वेब पर किसी भी तरह का information Server से होते हुवे, आपके computer तक पहुँचता है। इसी के लिए ही, HTTP protocol का उपयोग किया जाता है।

WWW का इतिहास (world wide web history)

world wide web के अविष्काwर से पहले internet का प्रयोग करना बहुत ही कठिन था। क्यों की internet पर उपलब्धि सूचनाओं को खोजना तथा उनको प्रयोग में लाना बहुत ही कठिन होता था। लेकिन वर्ल्ड वाइड वेब के अविष्कार ने, मानो जैसे इंटरनेट के दुनिया का history और geography ही बदल कर रख दिया।

Sir Tim Berners Lee - Father of the Web

दुनिया को इंटरनेट का तोहफा देने वाले टिम बर्नर्स ली इंग्लैंड में जन्मे थे। उनकी पढ़ाई ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी से हुई थी। लेकिन अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद से ही, उनका जुड़ाव इस दिशा में हो गया था। उन्हें 1976 में फिजिक्स की डिग्री मिली। उन्हें गणित की भी अच्छी जानकारी थी।

उसके बाद वे 1984 में नाभिकीय प्रयोगशाला में फेलो के रूप में काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने तीन फंडामेंटल HTML, URL और HTTP लिखे। इसके बाद 12 मार्च, 1989 को टिम बर्नर्स ली ने अपने बॉस को एक प्रपोजल दिया। जिसका नाम Information Management: A Proposal था।

आपको बता दें कि, यह वही प्रपोजल है। जिसने पूरी दुनिया को world wide web का तौफा दिया। साल 2004 में ब्रिटेन की महारानी ने, उन्हें नाईटहुड की उपाधि भी दी। इसके साथ उन्हें 2007 में ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान से भी सम्मानित किया गया।

तो इस तरह ब्रिटिश वैज्ञानिक टीम बर्नर्स ली (Tim Berners Lee) ने वर्ल्ड वाइड वेब का अविष्कार, 1989 में जेनेवा स्थित यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN) में काम करते हुए किया। उन्हें ही वर्ल्डि वाइड वेब का जनक (Father Of World Wide Web) कहा जाता हैं। वैसे क्या आप जानते हैं कि, CERN एक अलग प्रयोगशाला नहीं है। इसमें 100 से भी ज्यादा देशों के लगभग 17,000 वैज्ञानिक शामिल हैं।

टीम बर्नर्स ली ने, जिस world wide web server पर काम करना सुरु किया। उस server का नाम “httpd” दिया गया। सुरुवात में WWW कुछ इस तरह का था, WYSIWYG Hypertext Browser/editor. जो की NextStep Environment में चलता है। इस तरह Hypertext के concept से, इन्होने Internet का नजरियाँ ही बदल डाला।

WWW कैसे काम करता है? How www works

अगर बात करे की, world wide web सिस्टम काम कैसे करता है। जिससे हम किसी भी जगह World Wide Web में रखी जानकारीयों को, कही से भी एक्सेस कर पाते हैं।

तो आपको बता दे की, जब कोई user किसी वेब डॉक्यूमेंट को open करता है। तो वह इसके लिए एक प्रकार के एप्लीकेशन का इस्तेमाल करता है। जिसे हमलोग वेब ब्राउज़र (web browser) कहते हैं। जब किसी web browser में domain या URL का नाम लिखा जाता है। तो browser, http के डोमेन एड्रेस को खोजने के लिए, request generate करता है। क्योंकि हर डोमेन का अपना एक अलग एड्रेस होता है। जैसे की मेरे domain या URL का नाम helpsinhindi.com है। इसके अलावा गूगल के डोमेन का नाम google.com है।

इसके बाद browser, domain name को Server IP Address में बदल देता है। जिसको world wide web उस Server में सर्च करता है। जब address वह Server जिससे डोमेन को host किया गया है। अगर उसके page के साथ मैच होता है, तो सर्वर उस पेज को browser के पास वापस भेज देता है। जिसको आप और हम अपने वेब ब्राउज़र पर आसानी से देख पाते है। तो कुछ इस प्रकार WWW काम करता है।

वर्ल्ड वाइड वेब को चलाने के लिए, आम तौर पर चार Technology का इस्तेमाल होता है। वे URL, Web Browser, HTTP और HTML है। क्यों की इसके बिना world wide web काम ही नहीं कर सकता है।

  • IP Address क्या है और किसी का भी IP Address कैसे पता करे?

www इंटरनेट से किस तरह अलग है? (Internet vs World Wide Web)

बहुत सारे लोग internet और www को एक ही चीज समझते हैं। लेकिन इन दोनों में काफी अंतर है। दरासल www उन पेजेज का एक समूह है, जिसे आप online देखते हैं। ये कुछ Programs का इस्तेमाल करते है। जिनका नाम HTTP, Web Browser, HTML और WEB SERVER etc. है।

जबकि internet एक बहुत बड़ा नेटवर्क है। जिसके द्वारा दुनियाभर के computers और devices आपस में जुड़े हैं। दूसरे शब्दों में अगर कहा जाये, तो जिस तरह सड़कें दो शहरों को आपस में जोड़ती हैं। ठीक उसी तरह internet भी, दो computers को आपस में जोड़ता है। इन्टरनेट को चलाने के लिए, protocols की जरुरत पड़ती है। जैसे HTTP, SMTP, FTP, TelNET etc.

WWW और INTERNET में क्या अंतर है?

1. Internet की सुरुवात 1960 में ही हो गई थी। जबकि www को 1989 में Tim Berners-lee ने Invent किया था।

2. इन्टरनेट Hardware से बना है। तो वही डब्लू डब्लू डब्लू software से बना हुवा है।

3. Internet में server, Router, Bridge, tower, Satellite जैसे हार्डवेयर का इस्तेमाल होता है। जबकि WWW program, hypertext, protocol, webpage, टेक्स्ट, इमेजेज का इस्तेमाल करता है।

5. इन्टरनेट IP Address का इस्तेमाल करता है। जब की डब्लू डब्लू डब्लू HTTP का इस्तेमाल करते है।

6. Internet बिना WWW के भी चल सकता है। लेकिन बिना internet के WWW नहीं चल सकता है।

7. इन्टरनेट WWW का superset है। जब की WWW इन्टरनेट का subset है।

8. इन्टरनेट पर Computers को IP Address के द्वारा खोजा जाता है। जब की www Information को URL से Locate करता है।

वर्ल्ड वाइड वेब (www) के लाभ

  • आसान तौर पर जानकारी की उपलब्धता।
  • प्रकटीकरण (divulgation) की लागत को कम करता है।
  • प्रोफेशनल कांटेक्ट की स्थापना के साथ-साथ, सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है।
  • जानकारी को विभिन्न स्रोतों तक पहुंचाने के काम को आसान बनाता है। जिसे लगातार अपडेट किया जा सकता है।
  • यह एक प्रकार का Global Media बन गया है।

तो दोस्तों यह था, world wide web क्या है, यह कैसे काम करता है? आखिर WWW internet से किस तरह अलग है? और वर्ल्ड वाइड वेब (www) से हमें क्या लाभ है? चलिए अब आपको बता देते है की, Web Page, Web browser और Web Server क्या है?

Web Page in hindi (what is web page)

यह एक तरह का पेज होता है। जिसे बनाने के लिए, HTML यानि Hyper Text Markup Language का इस्तेमाल किया जाता है। दरासल कोई भी websites webpages का एक collection होता है। इन वेब पेजेज को access करने के लिए, URL Address का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे अभी आप जो मेरा यह पेज़ पढ़ रहे है। यह भी एक web page का ही उदाहरण है।

Web browser in hindi (what is web browser)

Web ब्राउजर एक ऐसा Software Program है। जिसके द्वारा हम इंटरनेट पर किसी web page या website को आसानी से access कर पाते हैं। Web browser के बिना कभी भी World Wide Web चल ही नहीं सकता है। दरासल Web ब्राउज़र HTML Document को Human readable form में ट्रांसलेट कर देता है।

वेब ब्राउज़र के कुछ उदहारण (example of web browser) है – Chrome, Internet Explorer, Mozila Firefox, Opera, brave browser etc. वैसे क्या आपको पता है, Brave Web Browser क्या है? अगर नहीं तो आप यह पोस्ट जरुर पढ़े। क्यों की Brave Web Browser से आपको मिलता है Privacy, इंटरनेट डाटा और समय की बचत?

Web Server in hindi (what is web server)

Server एक प्रकार का computer होता है। जिसमे website के सारे contents, जैसे की web pages, images, videos, text file इत्यादि को store किया जाता है। सर्वर world wide web से जुड़ा होता है। ताकि इन contents को दुनिया के किसी भी हिस्से में, internet द्वारा access किया जा सके।

  • VPN क्या है इसे मोबाइल और कंप्यूटर में कैसे यूज़ करे?

इंटरनेट से जुड़े कुछ रोचक बातें

Internet की दुनिया में, सबसे बड़ी क्रांति (Revolution) तब आया था। जब 1993 में ग्राफिकल ब्राउज़र (graphical browser) का अविष्कार किया गया।

Internet को अपने शुरुवाती दौर में, खामियाज़ा भी भुगतना पड़ा था। जब 1994 में, रूस में साइबर जुर्म की पहली वारदात हुई। दरासल उस समय सिटीबैंक में हैकिंग के द्वारा करोड़ो रूपए चुरा लिए गए थे। यह दुनिया की पहली साइबर चोरी थी।

पूरी दुनिया में, 1995 तक internet से लगभग 50 करोड़ लोग जुड़ चुके थे। अगर ऐसे ही कुछ और भी Internet से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में आप जानना चाहते है। तो आप यह पोस्ट जरुर पढ़े इंटरनेट से जुड़े 41 रोचक तथ्य, Amazing Facts about Internet.

वर्ल्ड वाइड वेब की जानकारी हिंदी में

आशा करता हु, दोस्तों आपको यह जानकारी www kya hai (world wide web क्या है) और WWW internet से किस तरह अलग है? जरुर पसंद आया होगा। साथ ही अब आप यह भी जान चुके है की, WWW (world wide web) कैसे काम करता है?

अगर आपको हमारा यह लेख www kya hai? पसंद आया हो, तो आप इस जानकारी को अपने चाहने वालो के साथ Social media जैसे कि Facebook, Twitter इत्यादि पर Share कर सकते है। ताकि उन्हें भी पता चल सके, world wide web kya hai? और आखिर WWW internet से किस तरह अलग है?

  • Computer Ping क्या होता है? What is ping in hindi?

इस तरह के और interesting updates के लिए, आप हमारे Newsletter को भी जरुर से subscribe कर ले। ताकी आपको हमारे new post का notification हमेसा मिलता रहे।

आज के लिए दोस्तों बस इनता ही, चलते चलते बस यही कहुगा। आप अपना और अपने परिवार का ख्याल रखे। धन्यवाद.

लेख पसन्द आयी हो तो – Please share this post on Social Media :

Related Posts

QR Code Kaise Banaye
QR Code मोबाइल से कैसे बनाये हिंदी में
Bijli ka bill check online kaise kare
Bijli ka bill check online kaise kare? जाने आसान तरीका
Truecaller se naam number kaise hataye
ट्रूकॉलर से अपना नाम और नंबर कैसे हटाएं (Delete) करे?

About Mangal Gupta

Helpsinhindi.com
He is a Indian blogger and share useful content on this blog regularly. If you like his articles then you can share this blog on social media with your friends. Want learn more then Click Here

WHAT OTHERS ARE READING:

Apne naam ki ringtone kaise banaye

अपने नाम की रिंगटोन (Ringtone) कैसे बनाते हैं? बेस्ट टिप्स

free stock images download hindi

Blog Ke Liye Free Stock Images Download Kaha Se Kare?

Important Questions And Answers About Google Adsense In Hindi

Important Questions And Answers About Google Adsense In Hindi

Reader Interactions

Share Your Comments & Feedback: Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

कैटेगोरीस

  • Blogging
  • WordPress
  • Seo
  • Adsense
  • Tips And Tricks
  • Facebook
  • Earn Money Online
  • Amazing Facts
  • Whatsapp
  • Internet
  • Mobile
  • Android Apps
  • Youtube
  • Google
  • Festival
  • Computer
  • Web Hosting
  • Affiliate Marketing
  • Jio
  • Life Success
  • Security Tips

Footer

LITTLE ABOUT BLOG AUTHOR

दोस्तों मेरे ब्लॉग Helps In Hindi पर आप सभी का स्वागत है. मै मंगल गुप्ता एक इंडियन ब्लॉगर हु. मैंने ये वेबसाइट लोगो की मदद करने के लिए बनाई है. यहाँ हम अपने audience के लिए internet से सम्बंधित जानकारी हिंदी भाषा में शेयर करते है.

इस साईट पर आप Make Money Online, Blogging, Youtube, Android Apps, Mobile Tips and Trick और New Website कैसे बनाए के बारे में सिख सकते है.

SUBSCRIBE NEWS LETTER

अगर आप चाहते है की, जब भी हमारे साईट कोई new post publish हो. तो आपको तुरंत उस पोस्ट का notification मिल जाये. तो इसके लिए आप हमारे blog को जरुर से subscribe कर ले.

MOST POPULAR POST

  • किसी दुसरे की Phone Call अपने मोबाइल में सुने.
  • किसी भी Mobile Number की Call Details निकाले.
  • Android Phone के 20 Common Problems With Solution.
  • भूमि/ज़मीन का Bhulekh khasra khatauni, नक़ल नंबर कैसे निकले?
  • 2020 में नई वेबसाइट के लिए 21 आसान एसईओ टिप्स

Copyright © 2025 - Helps In HindiAbout UsContact UsPrivacy PolicyDisclaimerSitemap